Shahjahnpur News: रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सोमवार को शहर में दिनभर बादलों और धूप की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि पूरे जनपद में एक समान बारिश नहीं हुई। शहर समेत जिन क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, वहां किसान खुश नजर आए, जबकि आसपास के इलाकों में बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी रही। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों के लिए बारिश की जरूरत है, लेकिन खंडित बारिश से सभी क्षेत्रों को पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 89 प्रतिशत रही, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.