शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खेत की तूदाबंदी के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए सदर तहसील के लेखपाल योगेश तिवारी प्रकरण में अब जांच का दायरा बढ़ गया है। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल शुरू कर दी है। डीएम ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत मिलने पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में राजस्व निरीक्षक जुगेंद्र पाल सिंह की भूमिका भी जांच के घेरे में है। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश एसडीएम सदर संजय पांडेय को दिए थे। एसडीएम अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्र को सौंप चुके हैं। अब अंतिम स्...