Shahjahnpur News: राहुल कॉमनवेल्थ गेम्स में अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नामित
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एवं जिला कबड्डी संघ के सचिव राहुल कुमार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।गुजरात के अहमदाबाद में 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार कबड्डी को शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। राहुल कुमार की इस उपलब्धि पर जिला खेल कार्यालय, जिला ओलंपिक संघ, कबड्डी संघ सहित विभिन्न खेल संगठनों और जनपद के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.