Shahjahnpur News: रास्ते पर नाली बनाकर कब्जे का आरोप, जांच के आदेश
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: खुदागंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खिरिया में निजी रास्ते पर नाली बनाकर कब्जा किए जाने की शिकायत उप जिलाधिकारी तिलहर से की गई है। एसडीएम ने मामले की संयुक्त जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांव खिरिया निवासी पुत्तू लाल ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मकान के पास आने-जाने का निजी मार्ग है। आरोप है कि गांव के गुड्डू उर्फ उमेश उस रास्ते पर जबरन नाली बनाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि समाधान दिवस में शिकायत के बाद राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसडीएम तिलहर ने खुदागंज थाना प्रभारी और खंड विकास अधिकारी को संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.