Shahjahnpur News: रास्ते के विवाद में महिला और उसके पति से मारपीट
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर हीरा में रास्ते के विवाद को लेकर महिला और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मधु देवी ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मधु देवी के अनुसार, घर के सामने रास्ते पर हो रहे काम का विरोध करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि विपक्षी लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके पति मनोज के साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.