शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। चीनी मिल कॉलोनी निवासी युवक ने चार-पांच लोगों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिंकू शर्मा ने कोतवाली प्रभारी प्रभात चंद्र को तहरीर देकर बताया कि तीन सितंबर रात करीब दस बजे बाजार से घर लौटते समय बारह पत्थर निवासी एक युवक ने साथियों संग रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज के बाद मारपीट की। परिचित के ललकारने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। रिंकू ने कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। प्रभात चंद्र ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...