शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रास्ता भटकने के बाद बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। वह अपनी ननिहाल में आयोजित शादी समारोह से देर रात घर लौट रहा था। अंधेरे में रास्ते का सही अंदाजा न लग पाने के कारण बाइक आगे निकल गई और पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के खिरिया रतन गौंटिया गांव निवासी तेजेन्द्र उर्फ तेजराम (28वर्ष) पुत्र श्रीकृष्ण दिल्ली में मजदूरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक, मदनापुर थाना क्षेत्र के छतर पट्टी गांव निवासी सर्वेश की बेटी काजल की शादी थी। काजल रिश्ते ...