Shahjahnpur News: रास्ता बंद करने के विरोध पर मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां निवासी वेदपाल पुत्र विक्रम ने खुटार थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि बुधवार शाम करीब 8 बजे गांव के ही रंगीले और रोहित पुत्रगण दयाराम, आकाश पुत्र पंचम तथा रमेश पुत्र मलक मिकलर उसका रास्ता बंद कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र होने लगे। इस पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार को नीलेश, रोहित, आकाश व रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.