शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव मैनिया निवासी रंजीत सिंह पुत्र मुनेंद्र सिंह ने खुटार थाने मे तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसके घर के सामने बने कच्चे रास्ते को गांव के ही गुरमेल सिंह, गुरदेव सिंह, भगवान सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, राजू सिंह, मनजीत कौर, प्रीतो कौर, शीला कौर और विमला कौर ने काट दिया था। रास्ता काटने का विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...