Shahjahnpur News: राष्ट्रगान के दौरान तहसीलदार जेब में हाथ डालकर खड़े दिखे
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर तहसील परिसर में राष्ट्रगान के दौरान तहसीलदार अजहर अंसारी के कथित रूप से पैंट की जेब में हाथ डालकर खड़े होने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। वायरल फोटो की पुष्टि नहीं हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर तहसील परिसर में एसडीएम नीलिमा यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। आरोप है कि इसी दौरान तहसीलदार अजहर अंसारी सावधान की मुद्रा में खड़े होने के बजाय पैंट की जेब में हाथ डालकर खड़े थे। फोटो वायरल होने के बाद हिंदू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.