शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार में चल रहे रामलीला मेले का रविवार को रावण वध, भरत मिलाप और राजगद्दी के मंचन के साथ समापन हो गया। राम-रावण युद्ध के दौरान बाण लगते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। इसके बाद भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए। भगवान राम के राजतिलक के साथ राजगद्दी की लीला पूरी हुई। रावण दहन के बाद जलती लकड़ियां उठाने के लिए लोगों में होड़ लग गई। छीना-झपटी के बीच पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। मेले में झूलों और खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ रही। रात में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...