शाहजहांपुर, सितम्बर 24 -- Shahjahnpur News: कांट। सोशल मीडिया पर रायफल से हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में युवक की पहचान क्षेत्र के अभायन गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक जन्मदिन के कार्यक्रम में रायफल से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि वायरल वीडियो कुछ पुराना है। मामले को पंजीकृत कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद रायफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...