शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रिलायंस टाउनशिप में संचालित विवग्योर स्कूल में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजकर पहुंचे। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। उत्सव में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में वैष्णवी, सानविका, अर्नव, केशव, ऋषभ, अधिराज, मान्या, सौम्या, अक्सा, अविका, नायरा, प्रिंशा, रिया, साक्षी, शुभाशीष, तृषा, प्रांशिका, सौम्या, शिवांशी और उत्कर्ष शामिल रहे। इसके अलावा रामलीला के पात्रों के रूप में सजे जश्न, राम, सीता, हनुमान सहित अन्य बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में सहयोगी अध्यापिकाओं मीनाक्षी, संध्या, तृप्ति, श्यामा, मीना, महजबीं, वैशाली, रूपा और अन्नू के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों का भी योग...