Shahjahnpur News: रामू बने सर्व समाज हिताय मोर्चा के नगर अध्यक्ष
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: कांट। सर्व समाज हिताय मोर्चा ने संगठन का विस्तार करते हुए रावतपुर निवासी रामू सक्सेना को कांट नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। रावतपुर में जिला उपाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद मोबीन के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश और जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष जलालुद्दीन सिद्दीकी की संस्तुति और जिला उपाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद मोबीन व बरेली मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आकिल के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद नबी आजाद ने यह नियुक्ति की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.