शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला मैदान में वार्षिक रामलीला महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। गुरुवार को श्री गणेश शोभायात्रा के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। गांधीगंज स्थित श्री नर्सिंग भगवान मंदिर से अपराह्न चार बजे निकलने वाली शोभायात्रा चौक, घंटाघर समेत शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां हवन और मंच पूजन के बाद रामलीला का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में एटा, मैनपुरी और छिबरामऊ से विशेष रूप से बुलाए गए रथ, लिल्ली घोड़ी, ढोल, डीजे, बगी, डमरू, राज बैंड और सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रामलीला मैदान में मेले की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गणेश पूजन के साथ निकली शोभायात्रा मैदान की सफाई और समतलीकरण के ...