Shahjahnpur News: रामलीला मेले से बाइक चोरी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: पुवायां। रामलीला मेले से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई जिसे पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियां वैश्य निवासी रजत सिंह पुत्र जदुवीर 19 अक्टूबर की रात रामलीला मेले में मेला देखने गए थे। जिन्होंने अपनी बाइक मेला परिषर में खड़ी कर दी। जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा उनकी बाइक वहां से कोई चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मोटरसाइकिल बरामद कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वही मेला इंचार्ज श्यामवीर सिंह ने बताया है कि बाइक बरामद करने की तलाश जारी है। जल्द ही बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.