Shahjahnpur News: रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण का मंचन
शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: सिंधौली, संवाददाता। कस्बे के नकाशा बाजार में चल रही रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया। महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण और जनकपुरी से श्रीराम को मिले निमंत्रण के प्रसंगों ने दर्शकों को आकर्षित किया। मंचन में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए साथ ले जाते हैं। इसके बाद श्रीराम अहिल्या का उद्धार करते हैं। जनकपुरी से निमंत्रण मिलने के प्रसंग पर दर्शकों में विशेष उत्साह रहा। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष रामाधार सिंह यादव, वीरपाल यादव, सुरेंद्र पाल, वासुदेव मिश्रा, छोटेलाल पांडेय, राजीव वर्मा और रामरतन शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.