शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। कस्बे में श्रीरामलीला आयोजन स्थल के प्रस्तावित प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझ सका। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर ने राजस्व टीम और पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन किसी निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी। फिलहाल प्रशासन ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

विवाद का कारण विवाद मंगलवार को उस समय शुरू हुआ था, जब श्रीरामलीला कमेटी ने जलालाबाद रोड किनारे स्थित आयोजन स्थल के लिए गेट निर्माण का कार्य शुरू कराया। प्रस्तावित गेट एक निजी भूखंड पर बनाया जा रहा है, जिसके एक सहस्वामी ने निर्माण की अनुमति दी है। वहीं अन्य सहस्वामी बिना राजस्व विभाग से पैमाइश कराए निर्माण का वि...