शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। रामनगर कालोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से बीस घंटे बिजली आपूर्ति ठप्प रही। गर्मी से परेशान नागरिक देर रात बिजली घर जा धमके और हंगामा किया। आज दोपहर तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति सुचारू हो सकी। राम नगर कालोनी के 400 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति ठप्प हो गई। गर्मी में बिजली गोल होने से कालोनी के बाशिंदों का बुरा हाल हो गया। बिजली कर्मचारियों ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी में ट्रांसफार्मर में काम करने से हाथ खड़े कर दिए। गर्मी से परेशान कालोनी के तमाम बाशिंदों की भीड़ रात को ही बिजली घर जा धमकी और जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों के न मिलने पर सबको निराश लौटना पड़ा। गर्मी से परेशान लोगों ने पूरी रात गलियों और घरों की छतों पर टहलकर गुजारी। सुबह घरेलू काम...