शाहजहांपुर, सितम्बर 16 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के रपड़िया नवादा गांव में मंगलवार दोपहर रामगंगा नदी किनारे शौच करने गया 14 वर्षीय किशोर पैर फिसलने से नदी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। गांव निवासी ओमपाल का बेटा विकास दोपहर में गांव के पास रामगंगा नदी किनारे गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नदी में किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थाना प्रभारी गढ़िया रंगीन ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश कराई। काफी देर तक अभियान चलने के बावजूद विकास का कोई सुराग न...