Shahjahnpur News: रामगंगा-खन्नौत खतरे के निशान से ऊपर, गर्रा में भी तेजी
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। लगातार बारिश और विभिन्न बैराजों से पानी छोड़े जाने के बीच रामगंगा और खन्नौत नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 28 सितंबर की शाम छह बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक रामगंगा डबरी घाट पर खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर और खन्नौत लोधीपुर पुल पर 30 सेंटीमीटर ऊपर है। गर्रा नदी भी तेजी से बढ़ रही है और खतरे के निशान से महज 50 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। रामगंगा नदी का डबरी घाट पर खतरे का निशान 137.30 मीटर है, जबकि शाम छह बजे जलस्तर 137.54 मीटर दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे की तुलना में इसमें छह सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। खन्नौत नदी का लोधीपुर पुल पर खतरे का निशान 145.75 मीटर है। यहां जलस्तर 146.05 मीटर पहुंच गया है। सुबह के मुकाबले इसमें 15 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.