शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। रामगंगा के बढ़ते जलस्तर में आखिरकार गिरावट शुरू होने से तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अब भी ऊपर बना हुआ है। खेत-खलिहानों से लेकर आबादी वाले क्षेत्रों में भरा बाढ़ का पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कई दिनों से पानी में डूबी धान समेत अन्य खड़ी फसलों के खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वही बाढ़ का पानी भरा रहने से सम्पर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए है। रविवार सुबह बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार डबरी घाट पर रामगंगा का जलस्तर 137.98 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 0.68 मीटर ऊपर है। हालांकि पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 0.12 मीटर की गिरावट दर्ज की ग...