शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से बरेली मोड़ स्थित ग्रैंड अर्क होटल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिमा शुक्ला और रचना सिंह ने सभी महिलाओं को रोली-चावल का तिलक लगाकर स्वागत कर की। इसके बाद ममता वर्मा ने मनोरंजक अंताक्षरी कराई, जबकि अनीता सिंह ने कजरी गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वीणा सिंह ने हरियाली तीज पर झूले और सावन की मस्ती को दर्शाते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद वीणा सिंह, तानिया गुप्ता, अलका वर्मा, महिमा शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, गीता सिंह, रितु सिंह, विमी सैनी, यज्ञा अग्निहोत्री, ऋचा गुप्ता, कुमुद गुप्ता, मनाली गुप्ता, संगीता यादव, मोहिनी, सुनीता सिंह, मीनू गुप्ता, सोनी मिश्रा, सोनी गौर, अर्चना मिश्रा, शिवानी सिंह, राधिका सिंह आ...