Shahjahnpur News: राधा-कृष्ण मिलन का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: साउथ सिटी में आयोजित सात दिवसीय श्री राधा चरितामृत कथा का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। अंतिम दिन बरसाना से पधारे श्री शरण जी महाराज ने 100 वर्ष बाद राधा-कृष्ण के दिव्य मिलन का प्रसंग सुनाया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। समापन पर महाआरती हुई। इस अवसर पर संजय गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला, मनोज खन्ना, अंकित भारद्वाज, सुदीप शुक्ला, विनीत पांडेय सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि श्री राधा श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से 22 नवंबर को सुबह 11 बजे से भव्य भंडारा आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.