Shahjahnpur News: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम में डूबा कथा स्थल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ के षष्ठम दिवस कथा व्यास आचार्य पं. अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा का वर्णन कथा में गोपी प्रेम, महारास और रास पंचाध्यायी के आध्यात्मिक प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला जीवात्मा और परमात्मा के दिव्य प्रेम का प्रतीक है। गोपियों की अनन्य भक्ति भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण की प्रेरणा देती है। इसके बाद कंस वध, उद्धव प्रसंग और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का सुंदर वर्णन किया गया। रुक्मिणी जी द्वारा श्रीकृष्ण को संदेश भेजने और भगवान द्वारा उनका हरण कर विवाह करने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.