शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: तिलहर। झांसी में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्र आनंद प्रताप ने अंडर-19 वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर नगर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच आनंद प्रताप ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी सफलता पर सपा नेता सौरभ सिंह गांधी, कांग्रेस नेता अरविंद राठौर, भाजपा नेता पुष्पेंद्र वर्मा, विनीत, सत्य प्रकाश आर्य, लोकेश आर्य आदि ने हर्ष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- खेल महाकुंभ में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते पदक यह भी पढ़ें- कुश्ती में गौरव ने जीता जिलास्तरीय खिताब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...