Shahjahnpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं 15 शिकायतें
शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा के चार, जमीन विवाद के दो सहित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं जानीं। मदनापुर ब्लॉक में आयोजित जागरूकता चौपाल में सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, तीन बच्चों का अन्नप्राशन और तीन बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.