Shahjahnpur News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी भंग
शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा शाहजहांपुर का द्विवर्षीय कार्यकाल 24 सितंबर को पूर्ण हो गया था। इसके बाद प्रांतीय नेतृत्व ने जनपद की जनपदीय, तहसील और ब्लॉक स्तर की सम्पूर्ण कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। आगामी अधिवेशन और चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए राजेश पांडे, आशीष भदौरिया और विजय कुमार सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया है। तीनों संयोजकों के मार्गदर्शन में परिषद की आगामी व्यवस्था संचालित की जाएगी। यह जानकारी संयोजक राजेश कुमार पांडेय व पंकज अग्निहोत्री को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.