शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का मंगलवार को ईदगाह रोड स्थित कोहिनूर मैरिज लॉन में जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलो की फूलमाला पहनाई और अंगवस्त्र भेंट किया। बैठक में 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। रामजी लाल सुमन ने सामाजिक न्याय, संविधान और दलितों के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: सांसद रामजीलाल सुमन का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

हिंदी हिन्दुस्...