Shahjahnpur News: राजा अजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, युवाओं से समाज सेवा का आह्वान
शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय, आवास विकास कॉलोनी में समाजसेवी स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पदम सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने किया। उन्होंने कहा कि राजा अजय सिंह का जीवन समाज सेवा, संगठन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज सेवा और राष्ट्रहित में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। सभा में समाजजनों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रामचंद्र सिंह भदौरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ कराया। कार्यक्रम में विजय प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.