Shahjahnpur News: राजकीय हाईस्कूल से कंप्यूटर सहित उपकरण चोरी
शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा क्षेत्र के सरसवां गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में दो दिन के अवकाश के दौरान चोरों ने कंप्यूटर लैब का ताला काटकर कई उपकरण चोरी कर लिए। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लोदीपुर नई बस्ती कालोनी निवासी मनीराम विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त को विद्यालय बंद करने के बाद दो दिन का अवकाश था। विद्यालय खुलने पर कंप्यूटर लैब के ताले कटे मिले। अंदर जांच करने पर तीन कंप्यूटर, तीन की-बोर्ड, पांच यूपीएस, तीन सीपीयू, तीन माउस, दो वायरलेस माउस, दो ब्लूटूथ की-बोर्ड और एक प्रिंटर गायब मिला। चोरी की जानकारी होने पर विद्यालय स्टाफ में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना रोजा पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.