Shahjahnpur News: राजकीय इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मंगलवार को मेरा युवा भारत, शाहजहांपुर एवं कमर अब्बास सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, आग और आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्लोगन लिखकर विद्यार्थियों ने दिया आपदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.