शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। जैतीपुर में आयोजित संविधान संवाद सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का बरेली मोड़ स्थित स्वागत ढाबा पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। तिलहर के एवन मैरिज लॉन में आयोजित बैठक में सांसद ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया तथा संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ देने की अपील की। कार्यक्रम में अशफाक उल्ला खां, अजीत यादव, रामजी अवस्थी, अर्चना कटारिया, सईद अंसारी, बिंदेश्वरी राज, फरीद अली खान, फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, परवेज अहमद, फरमान खान, अयान खान, जाने आलम, साद उल्ला खां, अजय पाठक, चांद अंसारी, फिरोज अली और दानिश शेख सहित बड़ी संख्या में कां...