शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने सदर बाजार के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 27 और 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सदर बाजार क्षेत्र में एकल मार्ग व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। नई व्यवस्था के तहत घंटाघर से बहादुरगंज होते हुए पंखी चौराहा की ओर ई-रिक्शा और चारपहिया वाहन आ सकेंगे। इसके विपरीत पंखी चौराहा से बहादुरगंज की ओर इन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाजार के अंदर जाने के लिए वाहन चालकों को निशात टॉकीज से कटिया टोला रोड का प्रयोग करना होगा। यह भी पढ़ें- Hapur News: रक्षा बंधन और जन्माष्टमी पर यातायात व्यवस्था रहे चाक चौबंदः सीओ ट्रैफिक यातायात पुलिस के अनुसार अलका गे...