शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन का त्योहार पर बाजारों में खरीदारी होने होने लगी है। इस बार बहनें भाइयों के लिए राखी के साथ मिठाई और उपहार खरीद रही हैं, लेकिन इस बार महंगाई ने त्योहार का बजट बढ़ा दिया है। बाजार में मिठाई, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट और विभिन्न गिफ्ट आइटम की बढ़ती कीमतों से बहनों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ऐसे में अधिकांश बहने हल्के गिफ्ट ले रही हैं। नगर के सदर बाजार और बहादुरगंज समेत शहर के प्रमुख बाजारों में राखी की दुकाने सजी हुई हैं, तो वहीं गिफ्ट पैक, चॉकलेट, कपड़े, परफ्यूम, घड़ी और अन्य उपहारों की दुकानेों पर चमक दिखाई दे रही है। दुकानदारों की माने तो रक्षाबंधन पर मिठाई व उपहारों की खरीददारी हो रही है, लेकिन दाम में बढ़़ोतरी होने से कम हो रही है। बाजार में बहने अपनी क्षमता और...