Shahjahnpur News: रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क ई-रिक्शे की सौगात
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपद के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी विनय अग्रवाल ने बहनों के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बहनों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए 40 ई-रिक्शों का निशुल्क संचालन शुरू कराया है। रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर ग्रामीण रूटों तक ई-रिक्शे तैनात किए गए हैं। इनसे सफर करने वाली किसी भी बहन से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।इस पहल से रक्षाबंधन के दौरान भीड़भाड़ और महंगे किराए की समस्या से महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी के बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ स्थानीय नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.