शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: सिंधौली कस्बे के मुड़िया मोड़ स्थित जीएम पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रधानाध्यापिका इरम मंसूरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में दिव्या तिवारी की टीम ने प्रथम, मानवी सिंह की टीम ने द्वितीय और सुनैना राठौर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों के बच्चों को विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका इरम मंसूरी ने कहा कि दीपावली प्रकाश और त्याग का पर्व है। भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव मनाने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दीपाव...