Shahjahnpur News: योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा, जब कागजी औपचारिकताएं सरल होंगी : अशोक अग्रवाल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: सरकारी योजनाएं कागजों पर तो बहुत हैं, लेकिन उद्यमियों को उनका वास्तविक लाभ तभी मिल सकेगा, जब उनका प्रभावी क्रियान्वयन हो, कागजी औपचारिकताएं सरल बनाई जाएं और तय समयसीमा में काम पूरे किए जाएं। यह बात इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने कही। वह शाहजहांपुर में आईआईए की स्थानीय चैप्टर की ओर से आयोजित एक दिवसीय एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उद्यमियों को संस्थागत वित्तीय सहायता, ऋण योजनाओं, सरकारी अनुदान और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की नीतियों की जानकारी दी गई। अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य उद्योगों को प्रोत्साहित करना और उद्यमियों को आगे बढ़ने के अवसर देना है। इसके लिए जरूरी है कि योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.