शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को वृंदावन गार्डन में 60वां योग दिवस उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना गुप्ता के भजन से हुआ। जिला प्रधान पवन सिंह समेत साधकों ने मां सरस्वती, संस्थापक प्रकाश लाल, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पार्चन किया। जिला मंत्री राजीव मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अवधेश प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद साधकों को ताड़ासन, अर्धचक्रासन, वक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, हास्यासन, पवनमुक्तासन व शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम भी कराया गया। जिला प्रधान पवन सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री जयंती पर सभी योग को दिनचर्या में शामिल करने का सं...