Shahjahnpur News: यूरिया की ओवररेटिंग व टैगिंग पर दुकान का लाइसेंस निलंबित
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: खुटार। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच में खुटार क्षेत्र की एक उर्वरक दुकान पर यूरिया की ओवररेटिंग और जबरन टैगिंग का मामला सही पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रतिष्ठान का उर्वरक पंजीकरण प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खुटार विकासखंड के ग्राम प्रतापपुर निवासी राजकुमार सिंह की शिकायत पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ने 29 जुलाई को मै. शिवम फर्टिलाइजर्स, हरनाई का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान संचालक राकेश कुमार और शिकायतकर्ता मौजूद रहे। मौके पर कृषि कार्य के लिए यूरिया खरीदने पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें एक बोरी यूरिया के साथ 10 प्रतिशत जिंक का एक पैकेट अनिवार्य रूप से देकर 700 रुपये वसूले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: ओवररेट खाद बिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.