Shahjahnpur News: यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, सितम्बर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने ऑनलाइन भुगतान के बहिष्कार का संदेश देते हुए Paytm का बॉक्स तोड़कर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि यूपीआई भुगतान को बढ़ावा देने के नाम पर अब कारोबारियों पर अतिरिक्त शुल्क का भार डालने की तैयारी की जा रही है। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू नहीं करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताई और कहा कि डिजिटल भुगतान की व्यवस्था को सरल और शुल्कमुक्त रखा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: यूपीआई को लेकर बड़े दुकानदारों में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.