शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: खुटार। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रविवार शाम यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ चढ़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। तेंदुआ गांव के नजदीक दिखाई देने से लोग भयभीत हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय वनाधिकारी दिनेश बडोला ने बताया कि टीम ने तेंदुए को खदेड़कर जंगल की ओर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...