Shahjahnpur News: युवा उद्यमियों के लिए पांच सितंबर को लगेगा निःशुल्क कैंप
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण योजना के तहत इच्छुक लाभार्थियों को योजना की जानकारी देने और निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए पांच सितंबर को कैंप लगाया जाएगा। कैंप कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इसमें लाभार्थियों को योजना, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन भी कराया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने स्मार्टफोन और आवश्यक दस्तावेजों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचें और निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: 300 लाभार्थियों एवं बैंकर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.