शाहजहांपुर, नवम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। निगोही ब्लॉक के ग्राम बरेंचा में 'युवाओं की बात, युवाओं के साथ' अभियान के तहत तीसरी युवा बैठक आयोजित हुई। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राम जी अवस्थी एडवोकेट के नेतृत्व में हुई बैठक में युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, खेल मैदान, सड़क और आवागमन की समस्याएं उठाईं। राम अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और अवसरों का अभाव है। युवाओं की आवाज गांव-गांव से जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम प्रभारी अनुज मिश्रा ने रोजगार और खेल सुविधाओं की कमी, जबकि रमन सक्सेना ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। इस दौरान रोहित पांडेय, इरफान खान, प्रशान्त राजा, समीर राज, शिवा सक्सेना, रजनीश कुमार, वीरू वर्मा, केशव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। यह भ...