शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: निगोही। घर में खाना बना रही युवती से पड़ोस के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर मां और भाई मौके पर पहुंचे। घटना की शिकायत करने युवक के घर पहुंचे मां-बेटी और भाई के साथ आरोपियों के भाइयों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। रात करीब आठ बजे क्षेत्र के एक गांव में युवती घर पर अकेली खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती के चीखने-चिल्लाने पर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे। युवती ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद मां, भाई और युवती आरोपी युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों के भाइयों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प...