Shahjahnpur News: युवती ने अश्लील हरकत के प्रयास का लगाया आरोप, दी तहरीर
शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर रास्ते में पकड़कर घर के अंदर खींचने और अश्लील हरकत करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक शनिवार रात वह अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन घर के अंदर ले गए। शोर मचाने पर वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने चाचा के घर पहुंची। युवती के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल-112 पुलिस भी पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। रविवार को युवती थाने पहुंची और घटना की तहरीर देकर सुरक्षा व आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.