Shahjahnpur News: युवती को साथ ले जाने का आरोप, मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव का रहने वाला आशीष उसकी पुत्री को अपने झांसे में लेकर कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि घर से जाते समय युवती अपने साथ 20 हजार रुपये नकद भी ले गई है। काफी तलाश के बाद भी पुत्री का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी आशीष के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.