Shahjahnpur News: युवती को ले जाने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव बेला निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही विपिन और दुर्गेश पुत्रगण मटरू उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला की तहरीर पर खुटार पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू करने के साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.