शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को 25 सितंबर को गांव का ही शैलेश उर्फ गोपू अन्य सहयोगियों के साथ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि जानकारी होने पर पीड़ित जब शैलेश के घर शिकायत करने पहुंचा तो उसके पिता आदर्श उर्फ रामजी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...