शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। जैतीपुर थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बीती 24 जून को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी,आरोप लगाया गया था कि गांव रुद्रपुर निवासी विजय प्रताप शर्मा उसकी 20 वर्षीय भांजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।शुक्रवार को पुलिस नें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रुद्रपुर से जैतीपुर जाने वाले मार्ग के पास से आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...